- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- ट्रेन की चपेट में आया...

x
ट्रेन की चपेट में आया युवक
डमटाल: राष्ट्रीय रेल मार्ग डमटाल इंदौरा मोड़ के नजदीक सुबह लगभग 11:15 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सन्नी पुत्र वकील सिंह निवासी मंगवाल तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कंदरोड़ी रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी विक्रमजीत सिंह, पुलिस कर्मी विनोद कुमार, पवन कुमार व वलबंत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विक्रमजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु नूरपुर भेजा जाएगा।
सोर्स: पंजाब केसरी
Next Story





