हिमाचल प्रदेश

भुंतर में 645 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Oct 2023 9:43 AM GMT
भुंतर में 645 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार
x
कुल्लू। भुंतर पुलिस थाने के अंतर्गत एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सिऊंड में देवी सिंह (24) पुत्र धर्म चन्द निवासी गांव तोश डाकघर बरशैणी तहसील भुन्तर जिला कुल्लू के कब्जे से 645 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।। इस मामले की पुष्टि कुल्लू एसपी साक्षी वर्मा ने की है।
Next Story