हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में मंडी से कदम रखेगी आप, सीएम के गढ़ में छह अप्रैल को रोड शो से हाेगा आगाज, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भरेंगे हुंकार

Renuka Sahu
20 March 2022 5:52 AM GMT
प्रदेश में मंडी से कदम रखेगी आप, सीएम के गढ़ में छह अप्रैल को रोड शो से हाेगा आगाज, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भरेंगे हुंकार
x

फाइल फोटो 

पंजाब में बड़ी जीत के बाद बाकी सभी दलों का सफाया करने वाली आम आदमी पार्टी अब हिमाचल प्रदेश में छह अप्रैल से चुनावी रण में उतरेगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब में बड़ी जीत के बाद बाकी सभी दलों का सफाया करने वाली आम आदमी पार्टी अब हिमाचल प्रदेश में छह अपै्रल से चुनावी रण में उतरेगी। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गढ़ छोटी काशी मंडी से हिमाचल के मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। वर्तमान सत्तासीन सरकार को आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी से ही घेरने की रणनीति तैयार की है। छह अपै्रल को आम आदमी पार्टी मंडी में रोड शो करेगी। इस रोड शो में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भाग लेंगे। इस दिन मंडी में पार्टी का बड़ा रोड शो होगा, जिसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

वहीं, शनिवार को आम आदमी पार्टी की एक अहम बैठक मंडी के सर्किट हाउस में की गई, जिसकी अध्यक्षता दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने की। परिधि गृह मंडी में भाजपा व कांग्रेस के कई बड़े नेता सत्येंद्र जैन से मिले। इससे कई नेताओं के आप में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं। मंडी जिला के कई अधिवक्ताओं व समाज सेवियों ने सत्येंद्र जैन के सामने आप की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के पदाधिकारियों ने कई नेताओं व पूर्व नौकरशाहों से संपर्क साधा है। इसमें सेवानिवृत्त नौकरशाह बीआर कौंडल भी शामिल हैं। सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र के कई कांग्रेस नेताओं व ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने सत्येंद्र जैन से भेंट की हैं। बड़ी संख्या में सोलन व नालागढ़ से कई नेता मंडी पहुंचे थे। दिन भर मंडी शहर में पंजाब नंबर व पुलिस प्रोटेक्शन से लैस गाडिय़ां घूमती रही। नालागढ़ से कांग्रेस विधायक लखविंदर राणा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। अमृतसर के मेयर सरदार कर्म सिंह रिंटू भी उनके साथ आए हैं।
Next Story