हिमाचल प्रदेश

27 जून को हड़ताल पर रहेंगे कर्मी, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Gulabi Jagat
21 Jun 2022 10:31 PM IST
27 जून को हड़ताल पर रहेंगे कर्मी, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
x
हड़ताल पर रहेंगे कर्मी
पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश में बैंक कर्मी 27 जून को हड़ताल पर रहेंगे। इससे पहले 25 जून को महीने के आखिरी शनिवार और 26 जून को रविवार की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक यूनियनों ने 27 जून को हड़ताल पर जाने का एलान किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन के उप महासचिव नरेंद्र चौहान का कहना है कि मांगों पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन के पुन: निर्धारण सहित बैंक कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर हड़ताल का फैसला लिया गया है।
Next Story