- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- बीजेपी की जीत को...
![बीजेपी की जीत को महिलाओं ने संभाला मोर्चा बीजेपी की जीत को महिलाओं ने संभाला मोर्चा](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/02/25/3561012-untitled-12-copy.webp)
x
रोहडू। जिला महासू की बैठक रोहडू में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा खाची की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में विशेषकर प्रदेश की अध्यक्ष वंदना योगी व उनके साथ आए जिला महासू प्रभारी और प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शीतल ब्यास, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अंजना शर्मा एवं अनिता वर्मा प्रदेश उपाध्यक्षा महिला मोर्चा,अमृता महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता, सुरेंद्रा खाची प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संगठनात्मक जिला महासू सचिव प्रोमिला मैहता, जिला महासू की दोनों महामंत्री, जिला महासू की पदाधिकारी व कार्यकारणी सदस्य, पांचों मंडल की सम्मानित अध्यक्ष, महामंत्री, रोहडू मंडल से महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह की महिला इस बैठक में उपस्थित रही। इस बैठक में वंदना योगी का मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त हुआ।
गत माह कार्य विवरण और आगामी कार्य समीक्षा की गई। बैठक के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का आगमन हुआ, उनके साथ 2022 रोहडू से रही प्रत्याशी व वर्तमान प्रदेश कार्य समिति सदस्य शशि बाला, चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिट्टू वर्मा, भरमौर के विधायक डाक्टर जनकराज, करसोग के विधायक दीप राज व मंडल रोहडू के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे। जयराम ठाकुर का मार्गदर्शन बिलकुल स्पष्ट रहा, अब की बार 400 पार एक बार फिर मोदी सरकार। इसके लिए हम सभी महिलाओं की भूमिका विशेष रहने वाली हैं, महिलाएं ही समाज में परिवर्तन ला सकती हैं और दस प्रतिशत वोट को बढ़ाने का कार्य और करने की हिम्मत केवल हम सभी महिला ही कर सकती हैं। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम सभी महिलाओं को करना है, ताकि फिर एक बार पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सकें।
Next Story