हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रनगर में महिला की हत्या, अर्धनग्न मिली लाश

Shantanu Roy
11 Oct 2023 11:22 AM GMT
जोगिंद्रनगर में महिला की हत्या, अर्धनग्न मिली लाश
x
जोगिंद्रनगर। जोगिंद्रनगर शहर के साथ ही एक महिला की हत्या के बाद शव रेन शैल्टर में पड़ा मिला है। सोमवार सुबह लोगों ने जब रेन शैल्टर में महिला की अर्धनग्र अवस्था में पड़ी लाश देखी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय सत्या देवी पत्नी खेम चंद गांव छौ जोगिंद्रनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। महिला के शरीर पर गहरे घाव मिले है और शरीर के कई हिस्सों से कपड़े भी गायब है। इसके साथ रेन शैल्टर में भी खून के धब्बे मिले है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है। महिला की हत्या या तो रेलशैल्टर में ही की गई या फिर उसकी हत्या करने के बाद शव को रेन शैल्टर में फेंक दिया गया, इसका खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।
मंडी पुलिस की दो फोरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, जिसमें रविवार आधी रात को कुछ संदिग्ध पुलिस को दिखे है। इस घटना के बाद एसपी मंडी ने भी मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। डीएसपी संजीव सूद सहित पुलिस की टीम घटनास्थल में छानबीन के लिए पहुंची। जबकि मंडी से फ ोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी मौका पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। महिला यहां शानन में किराए के मकान में रहती थी। लोगों के अनुसार मृतका का एक बेटा है, जो मनाली में किसी होटल में काम करता है। मृतका सत्या कुमारी मेहनत मजदूरी करती थी। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है तथा फोरेंसिक विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फारेंसिक रिपोर्ट आने पर कुछ कहा जा सकेगा।
Next Story