हिमाचल प्रदेश

छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Gulabi Jagat
4 Sept 2022 6:59 PM IST
छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना, विभाग ने जारी किया अलर्ट
x

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई भागों में 5 व 6 सितंबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 10 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर व किन्नौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। चंबा, कांगड़ा, शिमला व सिरमौर जिले में 5 सितंबर के लिए अचानक बाढ़ के खतरे को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। अलर्ट के बीच रविवार को शिमला सहित आसपास भागों धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, सुंदरनगर 19.5, भुंतर 19.9, कल्पा 13.0, धर्मशाला 19.4, ऊना 21.4, नाहन 22.7, केलांग 12.0, पालमपुर 17.5, सोलन 18.8, मनाली 16.4, कांगड़ा 21.4, मनाली 20.6, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 20.9, चंबा 21.4, डलहौजी 15.3, पांवटा साहिब 26.0 और कसौली में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ऊना में अधिकतम तापमान 35.4, डलहौजी 30, चंबा 25.3, केलांग 17.3, कांगड़ा 30.2, धर्मशाला 24.4, पालमपुर 27.1, हमीरपुर 31.7, सुंदरनगर 31.2, बिलासपुर 33.5, कल्पा 22.4, शिमला 25.2, कुफरी 18.8, सोलन 30 और नाहन में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story