हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में लगातार चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना, फिर बिगड़ सकता है मौसम

Gulabi Jagat
24 Feb 2023 4:00 PM GMT
हिमाचल प्रदेश में लगातार चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना, फिर बिगड़ सकता है मौसम
x
शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। वहीं, आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में लगातार चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 25 से 28 फरवरी तक प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मध्य व मैदानी कुछ भागों में 28 फरवरी को अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी को राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद 28 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। 1 और 2 मार्च को भी मौसम खराब रह सकता है।
कहा कितना है न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4, सुंदरनगर 4.5, भुंतर 3.9, कल्पा 2.0, धर्मशाला 9.2, ऊना 6.8, नाहन 12.9, केलांग माइनस 8.0, पालमपुर 8.0, सोलन 4.5, मनाली 3.6, कांगड़ा 9.0, मंडी 4.6, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 6.7, चंबा 7.2, डलहौजी 8.3, जुब्बड़हट्टी 9.8, कुफरी 6.1, कुकुमसेरी माइनस 5.5, नारकंडा 3.9, रिकांगपिओ 5.1, सेऊबाग 2.5, धौलाकुआं 7.8, बरठीं 4.9, पांवटा साहिब 12.0 और सराहन में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Next Story