हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के दस जिलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी, 30 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान

Renuka Sahu
27 March 2022 5:51 AM GMT
हिमाचल के दस जिलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी, 30 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान
x

फाइल फोटो 

प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय दस जिलों में रविवार को गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय दस जिलों में रविवार को गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा जिला के कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 30 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिलने से पारा और अधिक चढऩे की संभावना है।

शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.8, बिलासपुर 33.0, सुंदरनगर 32.0, कांगड़ा 31.1, भुंतर-चंबा 29.9, सोलन 29.5, धर्मशाला 29.0, शिमला 22.4, डलहौजी 20.9, कल्पा 20.6 और केलांग में 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, शुक्रवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 20.3, धर्मशाला 16.4, बिलासपुर 13.5, ऊना 13.4, हमीरपुर 13.0, कांगड़ा 12.8, डलहौजी 11.9, शिमला 11.8, मनाली 5.6, कल्पा 4.0 और केलांग में -0.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। 30 मार्च तक प्रदेश में मौसम के साफ रहने के आसार है।
Next Story