हिमाचल प्रदेश

मतदान महादान, सोच-समझ कर डालें वोट

Shantanu Roy
8 Oct 2023 5:38 PM IST
मतदान महादान, सोच-समझ कर डालें वोट
x
पद्धर। लोकसभा के चुनाव के उपलक्ष्य में चुनाव आयोग ने अपने वोटर तथा भावी वोटरों को जागरूक करने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि में इलेक्टोरल लिटरेसी प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम पद्धर सुरजीत सिंह ठाकुर ने शिरकत की तथा विद्यार्थियों को मतदान से जुड़ी जानकारी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इस लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम जनता है, जिसे हम मतदाता भी कहते हैं। ये मतदाता ही हैं जो लोकतंत्र का भविष्य तय करता है।
देश का हर एक नागरिक जब मत देने के लिए जाता है तो उसे एक जागरूक मतदाता कि तरह अपना वोट देना चाहिए। उन्होंने इलेक्टोरल आफेंस एक्ट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति इसका उल्लंघन करते पाया जाता है तो सजा का भी प्रावधान है। अपने संबोधन में उन्होंने मौलिक अधिकारों ,अनुच्छेद 51 करते हुए कहा कि सभी को अपने मत का उपयोग करना है तथा एक अच्छे व्यक्ति को विजयी बनाना है जो आगे चलकर अच्छे कानून तथा सुविधाएँ हम आप तक पहुंचा सके। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे एक जागरूक मतदाता बने और दूसरों को भी जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। इस अवसर पर राजनितिक शास्त्र के प्रो. चंद्र पाल ने मंच का संचालन किया तथा विद्यार्थियों को मतदान के विषय में जागरूक किया।
Next Story