- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मतदाता ईवीएम का बटन...
मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर करेंगे सीएम संग कई मंत्रियों के भविष्य का फैसला, 21 हॉट सीट पर सबकी नजर
![Voters will decide the future of many ministers with CM by pressing the button of EVM, all eyes on 21 hot seats Voters will decide the future of many ministers with CM by pressing the button of EVM, all eyes on 21 hot seats](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/11/12/2210966--21-.webp)
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल की 68 विधानसभा में कई कोणों में बंटे मुकाबले के बीच कुछ सीटें ऐसी हैं, जिनमें रोमांच बन गया है। सियासी भाषा में यह विधानसभा हॉट सीट की श्रेणी में दर्ज हैं। शनिवार को प्रदेश के 55 लाख से ज्यादा मतदाता मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों और बड़े चेहरों का भविष्य ईवीएम का बटन दबाकर करने वाले हैं। फिलहाल, प्रदेश में अब तक के चुनावी माहौल पर नजर डालें तो करीब 21 सीटें ऐसी हैं, जिनमें होने वाले मुकाबले पर सबकी नजरें हैं। प्रदेश में सबसे बड़ी सीट सराज की है। यहां से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां चेतराम को टिकट दिया है। वहीं, सुजानपुर सीट पर इस बार आखिरी समय तक पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चुनाव लडऩे की संभावनाएं थीं, लेकिन दिल्ली में बैठक के दौरान उन्होंने चुनाव में न उतरने का फैसला किया। यहां राजेंद्र राणा से भाजपा की सीधी टक्कर हो रही है। नादौन विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू मैदान में हैं।