- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- वीरभद्र मॉडल ने कर्ज...
वीरभद्र मॉडल ने कर्ज में डुबोया प्रदेश, सरकाघाट में सीएम का कांग्रेस पर तीखा हमला
![Virbhadra model plunged the state into debt, CMs scathing attack on Congress in Sarkaghat Virbhadra model plunged the state into debt, CMs scathing attack on Congress in Sarkaghat](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/09/19/2021252--.webp)
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्होंने वर्षों राज किया है, लेकिन वर्षों राज करने से कुछ नहीं होता। कुछ लोग लंबे-लंबे भाषण दे रहे हैं और वीरभद्र सिंह मॉडल की बात कह रहे हैं, लेकिन यह मॉडल क्या है। आज इसी मॉडल की वजह से हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी और कर्जे के बोझ के नीचे दबा हुआ है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को सरकाघाट में आयोजित 'प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष समारोह' के अवसर पर लोगों को संबोधित करते ये बाते कहीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह मॉडल ने हिमाचल प्रदेश को 10 लाख बेरोजगारों की फौज और 70 हजार करोड़ का कर्जा दिया है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में लगभग 62 करोड़ रुपएलागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस वीरभद्र सिंह मॉडल की बात न की जाए, तो ही बेहतर होगा। सीएम ने कहा कि आज सरकार लोगों के विकास, गरीबों के लिए और आम जनता के लिए काम कर रही है।