हिमाचल प्रदेश

खेतों में सफेद चादर बिछने से सब्जियों की पैदावार पर संकट

Shantanu Roy
11 Oct 2023 11:07 AM GMT
खेतों में सफेद चादर बिछने से सब्जियों की पैदावार पर संकट
x
केलांग। लाहुल घाटी में सोमवार रात रिहायशी इलाकों में बर्फबारी हुई है। ताजा हिमपात के बाद इलाके में ठंड का कहर बढ़ गया है। खेतों में गोभी और नकदी फसलों के ऊपर बर्फ की परत जम गई है। ठंड बढ़ जाने से फसलों की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। रविवार रात को लाहुल घाटी के चंद्रा, तोद और मायड़ वैली में बर्फ गिरी है।इन इलाकों में अभी गोभी और आलू की फसल खेतों में तैयार हो रहा है। ऐसे में इस बर्फबारी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
Next Story