हिमाचल प्रदेश

रोली में अज्ञात हमलावरों ने की युवा कांग्रेस नेता की गोलियां मारकर हत्या

Sarita
13 Sept 2022 10:58 AM IST
Unknown assailants shot dead youth congress leader in Roli
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

पंजाब बार्डर से कुछ दूरी पर स्थित दुलैहड़ गांव में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर एक युवा कांग्रेस नेता की हत्या कर दी, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब बार्डर से कुछ दूरी पर स्थित दुलैहड़ गांव में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर एक युवा कांग्रेस नेता की हत्या कर दी, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक युवक की पहचान रविंद्र(40) पुत्र रतनचंद निवासी दुलेहड़ के रूप में हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार 40 वर्षीय रविंद्र अपने भतीजे के साथ दुलैहड़ स्टेडियम से बाहर आ रहे थे कि बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने इन पर धड़ाधड़ गोलियां दाग दीं, जिसमें ये दोनों घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय दुकानदार घटनास्थल की ओर दौड़े ओर घायलों को दुलैहड़ अस्पताल में भर्ती करवाया। रविंद्र की गंभीर हालात को देखते हुए ऊना अस्पताल के लिए रैफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर हरोली में युवा दिया। युवक की मौत के बारे में सुनते ही अस्पताल में चीखो-पुकार मच गई। परिजन बिलख-बिलख कर विलाप कर रहे थे, जिन्हें देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। युवक पर गोली दागने वाले कौन लोग थे और क्यों गोली मारी इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नही है। मामले की सूचना मिलते ही नेता विपक्ष भी अस्पताल में पहुंच गए और इस घटना पर दु:ख जताते हुए सरकार की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।
Next Story