हिमाचल प्रदेश

कल से दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा

Sarita
20 Sept 2022 11:31 AM IST
Union Tribal Affairs Minister Arjun Munda on a two-day visit to Himachal from tomorrow
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अर्जुन मुंडा 21 और 22 सितंबर 2022 को हिमाचल में होंगे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया कि 21 सितंबर को वह दिल्ली से उदयपुर, धर्मशाला होते हुए हवाई मार्ग से जाने वाले हैं, जहां वह दोपहर दो बजे किलाड़ में एक जनसभा में शामिल होंगे। विभिन्न कार्यक्रमों के बाद वह भुंतर जाएंगे और सर्किट हाउस कुल्लू में रात्रि विश्राम करेंगे।
22 सितंबर को अर्जुन मुंडा किन्नौर के नाको जाएंगे, जहां वह सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। किन्नौर में अनेकों कार्यक्रमों के बाद वह वापस दिल्ली लौटेंगे।

Next Story