- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- केंद्रीय मंत्री रेड्डी...
केंद्रीय मंत्री रेड्डी बोले, प्रदेश का विकास पीएम का लक्ष्य, हिमाचल प्रदेश सबसे बेहतर पर्यटक राज्य

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी कृष्णा रेड्डी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन के लिए देश भर में वेस्ट डेस्टीनेशन है। देवभूमि में घूमने के लिए सैलानी हिमाचल आना चाहते हैं। पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल काफी अहम राज्य है। हिमाचल के मनाली, धर्मशाला और शिमला जैसे पर्यटक स्थलों को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन को धर्मशाला में करवाने के लिए सुझाव दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के पर्यटन को बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय विशेष योजना पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अच्छे तालमेल कर प्रदेश के पर्यटन विकास पर काम किया जाएगा। तीन दिन का अनुभव बेहतर रहा है। आने वाले दिन में हिमाचल का पर्यटन सेक्टर अच्छा काम करेगा निजी क्षेत्र की भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। पर्यटन क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए होम स्टे सहित अन्य माध्यमों पर विशेष योजना के तहत काम किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी चर्चा हुई है।





