हिमाचल प्रदेश

Una: नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया युवक, 3 दिन की रिमांड

Sarita
14 April 2025 11:42 AM IST
Una:  नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया  युवक, 3 दिन की रिमांड
x
Unaऊना: हरोली क्षेत्र के अंतर्गत टाहलीवाल पुलिस टीम ने पंजाब से सटे हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव बाथड़ी में चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया है, जिसे कोर्ट ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एएसआई संजय शर्मा, हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह, कांस्टेबल अंकुश व बलजीत सिंह की टीम ने बाथड़ी में नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो कार के डैशबोर्ड से 16.97 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद किया था।
सदेहड़ा निवासी आरोपी युवक पंजाब से नशीले पदार्थ चिट्टे की खेप लेकर आया था। कोर्ट के आदेशानुसार पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान नशीले पदार्थ चिट्टे के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी की भी संभावना है। टाहलीवाल थाने के एसएचओ रिंकू सूर्यवंशी ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story