- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: महिला से लूट,...
हिमाचल प्रदेश
Una: महिला से लूट, बाइक सवार दो लुटेरे सोने की बालियां छीनकर फरार
Sarita
28 March 2025 9:45 AM IST

x
Una ऊना: डंगोह खास में वीरवार दोपहर करीब तीन बजे एक महिला से सोने की बालियां छीनने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अनीता कुमारी पत्नी नरेंद्र कुमार (काला) अपनी सब्जी की दुकान पर बैठी थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए। इनमें से एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरे ने अनीता कुमारी के कानों से सोने की बालियां छीन लीं। अनीता कुमारी ने शोर मचाया, लेकिन लुटेरे बाइक पर फरार हो गए। आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसका करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
इस संबंध में उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। एएसआई कुलभूषण ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी हैUna ऊना: डंगोह खास में वीरवार दोपहर करीब तीन बजे एक महिला से सोने की बालियां छीनने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अनीता कुमारी पत्नी नरेंद्र कुमार (काला) अपनी सब्जी की दुकान पर बैठी थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए।
इनमें से एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरे ने अनीता कुमारी के कानों से सोने की बालियां छीन लीं। अनीता कुमारी ने शोर मचाया, लेकिन लुटेरे बाइक पर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि उसका करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। एएसआई कुलभूषण ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsUnaमहिलालूटwomanrobberyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





