- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: लड़की ने ऐसे...

x
Unaऊना: एक गांव में 19 वर्षीय युवती ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर अंब थाना से पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवती ने शनिवार शाम को अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती आईटीआई की छात्रा थी। दोपहर को वह संस्थान से घर आई और उसने यह कदम उठा लिया। दंपती ने अनाथालय से युवती को गोद लिया था।
उनके दोनों बेटों की मौत हो गई थी, इसलिए उन्होंने इस युवती को गोद लिया था। दंपती का परिवार उजड़ गया। उन्होंने अपनी एक बेटी को भी खो दिया। अंब थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा जा रहा है।
Next Story





