- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: मजदूरों से भरा...

x
Una: ऊना-अम्ब नैशनल हाईवे पर स्थित धुसाड़ा में टैंपो पलटने से प्रवासी मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 8 बजे सभी प्रवासी मजदूर आलू की फसल का कार्य करने के बाद एक टैम्पो से वापस अपने निवास स्थान पनोह आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में चालक से टैंपो अनियंत्रित हो गया और बीच सड़क में पलट गया।
इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को रैस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि वाहन में बच्चों सहित करीब 27 प्रवासी श्रमिक सवार थे। घायलों को एम्बुलैंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की खबर सुनकर अस्पताल प्रशासन भी सतर्क हो गया। अस्पताल में पहुंचे घायलों का तुरंत उपचार किया गया।
घायलों की सूची
घायलों में खुशबू (16) पुत्री सीता राम, पिंकी (16) पुत्री नेत राम, प्रिया (11) पुत्री रविंदर, किरण (14) पुत्री अशोक कुमार, रवि (7), रविंद्र (45) पुत्र शंकर, मंजू (14) पुत्री शिवराज, ममता (12) पुत्री शिवराज, शिवराज (40) पुत्र मोती लाल, काजल (15) पुत्री प्रताप, सर्दन (21) पुत्र मोहन लाल, आरती (13) पुत्री वजिन्दर, रजनी (10) पुत्री वजिन्दर, कलावती (42) पत्नी अशोक, गौरी (13) पुत्री रविंद्र, ममता (14) पुत्री शिवराज, रुदश (13) पुत्र प्रताप, मीना (40) पत्नी राधे शाम, राम लाली (30) पत्नी रविंदर, बबली (16) पुत्री राधे श्याम, ध्यान देवी (40), अभी (5), अभावती (55), जातिन्दर (7) पुत्र अशोक, वजिन्दर (40) पुत्र लक्ष्मण, कुलदीप (12) पुत्र नेत राम और हरदेवी (30) सभी निवासी पनोह शामिल हैं। इनमें 16 वर्षीय खुशबू पुत्री सीता को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsUnaटेंपोपलटा27 घायलUnaTempooverturned27 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





