हिमाचल प्रदेश

Una : खनन करती पोकलेन मशीन व टिप्पर जब्त

Sarita
16 April 2025 9:48 AM IST
Una : खनन करती पोकलेन मशीन व टिप्पर जब्त
x
Una ऊना: हरोली क्षेत्र के अंतर्गत सिंगा गांव की पहाड़ियों में अवैध खनन में संलिप्त एक पोकलेन मशीन व टिप्पर को टाहलीवाल पुलिस टीम ने जब्त किया है। टाहलीवाल थाने के एसएचओ रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंगा में आधुनिक तकनीक की मशीनों से अवैध खनन कर टिप्परों में गोल पत्थर ढोए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने सिंगा में दबिश देकर एक पोकलेन मशीन व टिप्पर को जब्त कर लिया तथा दोनों वाहनों पर खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दोनों वाहन बाथड़ी के बंद पड़े क्रशर के बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में पाया गया है कि बिना अनुमति के निजी भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा था।
मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि अवैध खनन का यह सिलसिला लगातार जारी है। हरोली क्षेत्र के हरे-भरे वन क्षेत्र को रेगिस्तान में बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। आधुनिक तकनीक की मशीनों की मदद से अवैध खनन का यह सिलसिला दिन-रात जारी है। रात के समय आधुनिक तकनीक की मशीनें स्वां नदी में अवैध खनन को अंजाम दे रही हैं। रात में गीली रेत से लदे वाहन सड़कों को गीला कर देते हैं। एक तरफ वन क्षेत्र का दोहन हो रहा है तो दूसरी तरफ जल स्तर नीचे जा रहा है जो भविष्य के लिए खतरे का संकेत है।
Next Story