- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: 6.55 ग्राम...
Una ऊना: ऊना जिला के उपमंडल अंब के तहत मैड़ी में आयोजित होली मेले के दौरान पुलिस टीम ने तरनतारन (पंजाब) के एक व्यक्ति को 6.55 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बीती रात मैड़ी मेला सेक्टर नंबर 6 में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत मैड़ी के पास एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस मेला अधिकारी एवं एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी चमकौर सिंह (38) निवासी गांव व डाकघर बाथ तहसील व जिला तरनतारन पंजाब के खिलाफ एनडीपीएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पिछले साल पुलिस ने मैड़ी मेले के ज्वार क्षेत्र में अमृतसर (पंजाब) के दो लोगों को 100.52 ग्राम चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू (नशीले पदार्थ तोलने के लिए) और 10,500 रुपये बरामद किए गए। एसपी ऊना राकेश सिंह का कहना है कि नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत इस बार भी मेला क्षेत्र में सिविल ड्रेस में पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रख रही है।
TagsUna6.55 ग्रामचिट्टेव्यक्तिपकड़ा Una6.55 gramschittapersoncaughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





