- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: ओवरटेक करते कैंटर...
हिमाचल प्रदेश
Una: ओवरटेक करते कैंटर से टकराई HRTC बस, बाल-बाल बचे सवार
Sarita
23 May 2025 8:17 AM IST

x
Una: अम्ब-मुबारिकपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उस समय एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया जब पथ परिवहन निगम की एक बस अन्य वाहन से टकरा गई। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस दिल्ली से नगरोटा जा रही थी। जैसे ही बस कलरूही के पास पहुंची तो चालक ने बस के आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक किया। इस दौरान बस की सामने से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई।
गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में कैंटर और बस में सवार लोग बाल-बाल बच गए। वहीं टक्कर के दौरान बस और कैंटर काे नुक्सान पहुंचा है। सड़क हादसे के बाद बस यात्रियों को अन्य बसों के माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। उधर, एसएचओ अम्ब अनिल उपाध्याय ने बताया की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
TagsUnaकैंटरटकराईHRTC बसCanter collided with HRTC busजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





