हिमाचल प्रदेश

Una: दिल दहला देने वाली घटना, व्यक्ति ने खुद को मारी गोली

Sarita
6 Jun 2025 10:23 AM IST
Una: दिल दहला देने वाली घटना, व्यक्ति ने खुद को मारी गोली
x
Una ऊना: बंगाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डोहगी पंचायत के थौगी गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति ने बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच के अनुसार उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने बंदूक से गोली चलाई। मृतक व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बंगाणा थाना से एसएचओ रोहित चौधरी की अगुवाई में एक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी बंगाणा रोहित चौधरी के अनुसार सुरेंद्र कुमार की पत्नी काफी समय से उसके साथ नहीं रह रही थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान था। बीती रात उसने बंदूक से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर भारतीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story