- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una : फॉर्च्यूनर कार...

x
Una ऊना: अंब-ऊना हाईवे पर ढंढारी में हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान विशाल निवासी सेक्टर-43 चंडीगढ़ और मनजीत निवासी सेक्टर-38 वेस्ट चंडीगढ़ के रूप में हुई है तथा घायलों में चालक गुरमेल सिंह पुत्र नाथी राम निवासी गुलाबगढ़ यमुनानगर (हरियाणा), विक्रम निवासी सेक्टर-40 चंडीगढ़, मोहित (36) पुत्र नरेश कुमार सेक्टर-40 हाउस नंबर 1087 चंडीगढ़ शामिल हैं। घायलों को सिविल अस्पताल अंब लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को अंब से ऊना जा रही फॉर्च्यूनर कार ढंढारी में विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से टकरा गई।
हादसा इतना भयानक था कि फॉर्च्यूनर कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर पशुओं को बचाते हुए अचानक यह हादसा हुआ। अंब अस्पताल में उपचाराधीन मोहित ने बताया कि वह सोमवार सुबह फॉर्च्यूनर कार में माता श्री बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने गया था और शाम को चंडीगढ़ लौट रहा था। एएसपी ऊना संजीव भाटिया का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
TagsUnaकारटैंकरटकराई2 मौत3 घायलUnacartankercollided2 dead3 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





