- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: मवेशियों से भरे...
हिमाचल प्रदेश
Una: मवेशियों से भरे ट्रक के साथ चालक गिरफ्तार, 2 तस्कर फरार
Sarita
10 Aug 2025 6:22 AM IST

x
Una ऊना: गगरेट थाना के अंतर्गत पुलिस ने पंजाब सीमा से सटे मरवाड़ी बैरियर पर गौ तस्करी का मामला पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक में 11 गायों को ले जाया जा रहा था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
बता दें कि शुक्रवार देर रात पंजाब से एक निजी वाहन में इन गायों को लेह ले जाया जा रहा था। चौकी प्रभारी एसआई रविपाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात मरवाड़ी में चेक पोस्ट लगाई गई थी। इस दौरान तलवाड़ा की ओर से आ रहे ट्रक को रोककर जांच की गई। जैसे ही ट्रक का तिरपाल हटाने को कहा गया, तो चालक के साथ मौजूद 2 लोग मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। जब ट्रक से तिरपाल हटाया गया तो उसमें 11 गायें लदी हुई मिलीं। गायों को ट्रक से निकालकर क्षेत्र की एक निजी गौशाला में भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमृतसर के वेरका निवासी बूटा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने 11 गायों को मुक्त कराया है और इस तस्करी नेटवर्क की हर पहलू से जांच की जा रही है।
TagsUnaमवेशियोंट्रकचालकगिरफ्तारcattletruckdriverarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





