- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: करियाने की दुकान...
हिमाचल प्रदेश
Una: करियाने की दुकान से चरस बरामद, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Sarita
4 April 2025 9:57 AM IST

x
Una ऊना: अम्ब पुलिस ने नगर पंचायत अम्ब के वार्ड नंबर-6 स्थित एक किराना की दुकान से 85 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अठवां रोड अम्ब स्थित एक किराना की दुकान पर छापेमारी कर चरस बरामद की है। थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दुकानदार चैन सिंह के खिलाफ धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि गत दिवस पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा था तथा मुबारिकपुर में एक चाय की दुकान से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए अम्ब पुलिस ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsUnaदुकानचरस बरामदshopCharas recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





