- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: वन संपदा की अवैध...

x
Una ऊना: वन विभाग की टीम ने ज्वार क्षेत्र में प्रतिबंधित वन प्रजातियों को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हुए 2 वाहनों को पकड़ा है। यह कार्रवाई शनिवार रात को अमल में लाई गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों वाहन हमीरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले नादौन क्षेत्र से चले थे और इनका संबंध वन संपदा की अवैध तस्करी से है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को वन खंड अधिकारी रणजीत सिंह, वन रक्षक मुनीष कुमार और वन रक्षक अजय कुमार की विभागीय टीम ने ज्वार में चेक पोस्ट के दौरान तिरपाल से ढके दोनों वाहनों को रोका।
जांच के दौरान इनमें से कैम्पबेल राजन और कमल सहित प्रतिबंधित प्रजातियों की लकड़ियां बरामद की गईं। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए वाहनों में लदी वन संपदा की किस्म भारतीय वन अधिनियम, 1927 और हिमाचल प्रदेश पारगमन नियम, 2013 का उल्लंघन करती है।
मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को वन विभाग के नियंत्रण में ले लिया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इन प्रजातियों का स्रोत क्या था और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
Next Story





