हिमाचल प्रदेश

Una: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sarita
17 April 2025 6:38 AM IST
Una: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
Una ऊना: ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री के फिरौती मामले में जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को जान से मारने और अपहरण की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लेकर ऊना पहुंच रही पुलिस आज पूरे मामले से पर्दा उठाने जा रही है। मामला तब सामने आया जब पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को अज्ञात नंबर से लगातार चार धमकी भरे कॉल आए।
इन कॉल में आरोपी ने उनसे मोटी रकम मांगी और फिरौती न देने पर जान से मारने या अपहरण करने की धमकी दी। इससे जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया। ऊना से एक विशेष पुलिस टीम आरोपी को लेने बरेली गई थी, जो गुरुवार को उसे लेकर ऊना लौट रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी को पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का मोबाइल नंबर कैसे मिला और क्या इसके पीछे कोई साजिश है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक अपराधी को पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का निजी फोन नंबर कैसे मिला। क्या इसमें कोई अंदरूनी सूत्र शामिल था या फिर किसी तकनीकी माध्यम से यह जानकारी जुटाई गई? एसपी राकेश सिंह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे प्रकरण से जुड़ी अहम जानकारियां उजागर करेंगे।
Next Story