हिमाचल प्रदेश

Una: नशीले पदार्थ समेत एक तस्कर गिरफ्तार

Sanjna Verma
14 July 2024 10:22 PM IST
Una: नशीले पदार्थ समेत एक तस्कर गिरफ्तार
x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप को पकड़ा है। नशे की ये खेप गुजरात से Himachal लाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ पुलिस चौकी तथा सिक्योरिटी ब्रांच की टीम ने रविवार को संतोषगढ़-अजौली सड़क पर मजारा गांव में एक कंटेनर से भारी मात्रा में चूरा-पोस्त बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर को जांच के लिए रोका जोकि नंगल से संतोषगढ़ की ओर आ रहा था।
जब Police ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें रखी 5 बोरियों में 1 क्विंटल 46 किलोग्राम 890 ग्राम चूरा पोस्त की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान राहुल शर्मा पुत्र रमन कुमार निवासी वास, तहसील नंगल, जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। ASP ने बताया कि यह कंटेनर गुजरात से टाहलीवाल जा रहा था, जिसमें टाहलीवाल की एक फर्म की दवाइयां थीं।
Next Story