- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: चिंतपूर्णी मंदिर...
हिमाचल प्रदेश
Una: चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के श्रद्धालु ने 25 तोले सोने का मुकुट व टीका किया अर्पित
Sarita
17 Feb 2026 9:16 AM IST

x
Una: विश्व विख्यात मां चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार सुबह आरती के समय पंजाब से आए एक श्रद्धालु दंपति ने मां चिंतपूर्णी की पावन पिंडी पर लगभग 25 तोले सोने का मुकुट व टीका मां के चरणों में अर्पित किया। मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा करवाकर सुबह आरती के समय मुकुट व टीका मां की पावन पिंडी के चरणों में सुशोभित किया।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु दंपति पंजाब राज्य से संबंध रखता है और उन्होंने अपना नाम न बताने के लिए कहा है। उनके अनुसार श्रद्धालु दंपति ने बताया कि मां चिंतपूर्णी की उनके ऊपर असीम कृपा है और वह अपनी खुशी से मां के चरणों में गुप्त दान करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक कारीगरी से तैयार किया गया सोने का मुकुट मां की पावन पिंडी को अति सुशोभित कर रहा है। इस बहुमूल्य मुकुट व टीका की कीमत बाजार मूल्य में लगभग 45 से 50 लाख के बीच बताई जा रही है।
TagsUnaचिंतपूर्णी मंदिरश्रद्धालुमुकुटटीकाअर्पितUnaChintpurni Templedevoteescrowntilakoffering जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





