- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: कार सवार से 4.84...
हिमाचल प्रदेश
Una: कार सवार से 4.84 ग्राम चिट्टा बरामद, 2 युवक गिरफ्तार
Sarita
23 May 2025 8:21 AM IST

x
Una ऊना: गगरेट पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुराना अंब रोड पर कलोह वेहली क्षेत्र में की गई, जहां दोनों आरोपी संदिग्ध हालत में कार में घूमते पाए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार (40) निवासी गांव धरोटी, डाकघर सुबानी, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर और सुशील कुमार (28) निवासी बरठीं, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शक के आधार पर जब डिजायर कार की तलाशी ली तो उसमें से करीब 4.84 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
TagsUnaकारचिट्टाबरामद2 युवकगिरफ्तारUnacarchittarecovered2 youthsarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





