हिमाचल प्रदेश

Una:आपदा को लेकर भेजे राहत सामग्री से भरे 3 ट्रक

Sarita
11 Sept 2025 9:50 AM IST
Una:आपदा को लेकर भेजे राहत सामग्री से भरे 3 ट्रक
x
Una ऊना: हिमाचल में आई आपदा के चलते त्रिपुरा सरकार ने राहत सामग्री से भरे 3 ट्रक हिमाचल भेजे हैं। ये सभी ट्रक आज ऊना पहुंच गए हैं। जहां भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतपाल सत्ती ने भाजपा कार्यालय में राहत सामग्री से भरे ट्रक प्राप्त किए। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें त्रिपुरा सरकार की ओर से राहत सामग्री से भरे 3 ट्रक मिले हैं। राहत किट तैयार कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में जहां आपदा आई है, वहां भेजी जाएंगी, ताकि आपदा से प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।
उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी जनता के साथ खड़ी है। पंजाब हो या हिमाचल, हर जगह भारतीय जनता पार्टी आपदा की घड़ी में लोगों की मदद में जुटी हुई है। वहीं, राहत सामग्री लेकर आए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता कुमार दिनेशम ने बताया कि हिमाचल में आई आपदा के चलते त्रिपुरा सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे 3 ट्रक भेजे हैं, जिनमें खाद्य सामग्री और जरूरी सामान है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी जनता के साथ खड़ी है।
Next Story