- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: सतलुज नदी में...

x
Una ऊना: ऊना जिले के धार्मिक स्थल ब्रह्महुति के पास सतलुज नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मामला शनिवार देर शाम उस समय सामने आया जब यहां माथा टेकने आए युवकों में से एक युवक सतलुज नदी में नहाने चला गया। वह पानी के तेज बहाव का अंदाजा नहीं लगा सका और डूबने लगा। उसे देखकर दूसरा युवक उसे बचाने गया और वह भी डूब गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गोताखोरों को बुलाया गया, जिसके बाद कलसेहड़ा निवासी युवक का शव बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण दूसरे युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
जानकारी के अनुसार इनमें से एक गांव कलसेहड़ा निवासी रितांश बाली है, जबकि दूसरा विकास शर्मा है, जो लुधियाना का रहने वाला था और गांव थलूह में अपने नाना के घर आया हुआ था। जानकारी के अनुसार लुधियाना निवासी विकास अपने परिवार के साथ ब्रह्महुति मंदिर में माथा टेकने आया था और माथा टेकने के बाद वह नहाने के लिए सतलुज नदी में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों को बचाने के लिए 2 लोग पानी में उतरे लेकिन वे बाल-बाल बच गए।
इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। यहां चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है लेकिन इसके बावजूद हादसे नहीं रुक रहे हैं। थाना मेहतपुर पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story





