- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: किराना स्टोर से...

x
Unaऊना: बुधवार रात को आए तूफान के कारण गगरेट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया और पूरा बाजार अंधेरे में डूब गया। इसका फायदा उठाकर चोरों ने गगरेट चौक के मुख्य बाजार में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सबसे बड़ी वारदात कश्यप किराना स्टोर में सामने आई, जहां से चोरों ने करीब एक लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान संचालक लवली सूद ने बताया कि रोजाना की तरह उन्होंने रात को दुकान बंद कर ताला लगा दिया था, लेकिन वीरवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है।
मौके पर पहुंचे लवली सूद ने देखा कि दुकान का शटर और कैश बॉक्स का ताला टूटा हुआ था और सारी नकदी गायब थी। चोरों ने भगवान की गुल्लक और पूजा के लिए रखे चांदी के सिक्के भी चुरा लिए थे। हालांकि दुकान में रखा अन्य सामान सही सलामत था, जिससे साफ पता चलता है कि चोरी पूरी योजना के तहत की गई थी। चोरों ने पास ही स्थित एक यूनिसेक्स सैलून को भी निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन नकदी न मिलने के कारण वहां से खाली हाथ लौट गए। सैलून के संचालक रमन वर्मा ने बताया कि रात को हुई चोरी में चोरों ने दुकान का सामान तो बिखेर दिया, लेकिन नकदी न मिलने के कारण अन्य कोई नुकसान नहीं कर पाए।
चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बाजार के मुख्य चौक पर भी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है|पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsUnaकिराना स्टोरचोरीUnagrocery storetheftजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





