हिमाचल प्रदेश

चरस सहित दबोचे दो तस्कर, पूछताछ जारी

Gulabi Jagat
19 Feb 2023 5:43 PM IST
चरस सहित दबोचे दो तस्कर, पूछताछ जारी
x
कुल्लू
जिला पुलिस आए दिन कई नशा तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला जिला कुल्लू के सैंज का है, यहां पुलिस ने चरस सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दें दोनों आरोपी कहनवाला जिला मंडी के रहने वाले है।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम सैंज में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने वहां दो युवकों को देखा, जो पुलिस को देख कर घबरा गए।
जब पुलिस को दोनों युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ, तो पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों युवकों से 96 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Next Story