- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पर्यटन नगरी...
हिमाचल प्रदेश
पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज आने वाले पर्यटक सुबह 10 से रात 8 बजे तक ले सकेंगे रोपवे का आनंद
Gulabi Jagat
4 Jun 2022 8:12 PM IST

x
अब पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज आने वाले पर्यटक रोपवे का आनंद
अब पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज आने वाले पर्यटक रोपवे का आनंद सुबह 10 से रात 8 बजे तक ले सकेंगे। रोपवे कंपनी के अधिकारियों ने पर्यटन सीजन में सैलानियों की बढ़ती तादाद को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। फिलहाल कंपनी ने 15 दिनों के लिए रोपवे का समय 2 घंटे ट्रायल बेस पर बढ़ाया है। वहीं अगर ट्रायल सफल रहा तो आगे भी इस समयसारीणी को लागू कर दिया जाएगा। इससे पर्यटक रात में भी धर्मशाला व मैक्लोडगंज की सुंदरता को निहार सकेंगे। बता दें कि जब से रोपवे चलना शुरू हुई है तब से अभी तक एक लाख लोगों ने रोपवे का सफर कर लिया है। वहीं सीजन में रोजाना 1500 के करीब लोग रोपवे में सफर करने का लुत्फ उठा रहे हैं।
पहले रोपवे का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ही था। इस कारण लोगों को समय कम होने की बजह से या तो टिकट नहीं मिल पाती थी या अगले दिन का इंतजार करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह निर्णय लिया है ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ सके। अब रोपवे में सफर करने के लिए लोग सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक टिकट खरीद सकते हैं। इसके बाद टिकट काऊंटर बंद कर दिया जाएगा। रोपवे धर्मशाला कंपनी की निदेशक नेहा पंडित ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए रोपवे का समय 15 दिनों के लिए 2 घंटे बढ़ाया गया है। ट्रायल सफल होने पर रोपवे का संचालन सुबह 10 से रात 8 बजे तक किया जाएगा।
सोर्स: पंजाब केसरी
Next Story





