हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सैलानियों से गुलजार हुए पर्यटन स्थल, गर्मी बढ़ने से 20 दिन पहले समर पर्यटन सीजन शुरू

Renuka Sahu
29 March 2022 4:29 AM GMT
हिमाचल में सैलानियों से गुलजार हुए पर्यटन स्थल, गर्मी बढ़ने से 20 दिन पहले समर पर्यटन सीजन शुरू
x

फाइल फोटो 

मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने से इस साल हिमाचल प्रदेश का समर टूरिस्ट सीजन करीब 15 से 20 दिन एडवांस शुरू हो गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने से इस साल हिमाचल प्रदेश का समर टूरिस्ट सीजन करीब 15 से 20 दिन एडवांस शुरू हो गया है। प्रदेश में 15 अप्रैल से समर सीजन की औपचारिक शुरुआत होती है, लेकिन इस साल मार्च के अंतिम सप्ताह से ही सैलानियों की आमद बढ़ गई है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, कसौली और डलहौजी सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं।

कोरोना काल में दो साल तक घरों में कैद रहे लोग सैर-सपाटे के लिए उत्साहित हैं। शिमला में वीकेंड के अलावा हफ्ते के अन्य दिनों के लिए होटलों की एडवांस बुकिंग तेज हो गई है। भारी संख्या में पर्यटकों ने कुल्लू-मनाली का रुख करना शुरू किया है।
दिल्ली से रोजाना 50 से 60 वोल्वो बसें पर्यटकों को लेकर मनाली पहुंच रही हैं। कसौली, धर्मशाला और डलहौजी भी सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं। शिमला के रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की भीड़ जुट रही है। होटलों में 70 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी है। हनीमून कपल, फैमिली ट्रिप, कॉलेज-यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी और कारपोरेट कंपनियों के ग्रुप हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं।
शिमला होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा और टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंद्र सेठ ने कहा कि इस साल मार्च के अंत में ही भारी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचने लगे हैं। जो भीड़ 15 अप्रैल के बाद जुटती थी, वह अभी से दिखने लगी है। समर सीजन 15 से 20 दिन एडवांस है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि छोटे-बड़े सभी होटलों के औसतन 60 फीसदी कमरे एडवांस बुक हैं। धर्मशाला होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी बांबा का कहना है कि होली से ही सैलानियों की आमद बढ़नी शुरू हो गई थी।
Next Story