हिमाचल प्रदेश

पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख, कल से शुरू होंगी हिमाचल के कांगड़ा एयरपोर्ट पर चारों उड़ानें

Renuka Sahu
6 March 2022 4:57 AM GMT
पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख, कल से शुरू होंगी हिमाचल के कांगड़ा एयरपोर्ट पर चारों उड़ानें
x

फाइल फोटो 

कोरोना के मामले कम होते ही पर्यटकों ने पहाड़ी क्षेत्रों का रुख करना शुरू कर दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना के मामले कम होते ही पर्यटकों ने पहाड़ी क्षेत्रों का रुख करना शुरू कर दिया है। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान कांगड़ा हवाई अड्डा आने वाली फ्लाइटों को बंद कर दिया गया था। मामले घटने के बाद अब सोमवार से दिल्ली व चंडीगढ़ से एयर इंडिया और स्पाइस जेट की चारों फ्लाइटें आना शुरू हो जाएंगी। 27 मार्च से दिल्ली से एयर इंडिगो कंपनी की फ्लाइट आना भी शुरू हो जाएगी।

एयर इंडिया व स्पाइस जेट कंपनी ने ऑनलाइन शेड्यूल डाल दिया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से बंद मैक्लोडगंज स्थित दलाईलामा मंदिर को भी दो साल बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। लिहाजा, ठप पड़े पर्यटन कारोबार को भी पंख लगने की उम्मीद है। कांगड़ा हवाई अड्डा के निदेशक अमित ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ते ही सभी उड़ानें फिर शुरू हो रही हैं। कोरोना काल में दो रूटों को बंद किया गया था। लेकिन अब मामले कम हो गए हैं और पर्यटन सीजन को भी ध्यान में रखते हुए सभी फ्लाइटें आएंगी।
उड़ानों का समय
समय आगमन गंतव्य
सुबह 7:30-9:00 दिल्ली कांगड़ा (स्पाइस जेट)
सुबह 9:40-11:10 दिल्ली कांगड़ा (स्पाइस जेट)
सुबह 10:00-12:30 दिल्ली-चंडीगढ़ कांगड़ा (एयर इंडिया)
सुबह 11:25-12:50 दिल्ली कांगड़ा (स्पाइस जेट)
Next Story