- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- फोरलेन पर टोल टैक्स का...
हिमाचल प्रदेश
फोरलेन पर टोल टैक्स का दौर शुरू, हिमाचल में बढ़ा ट्रैवल का खर्चा
Saba Naaz
12 Jun 2025 4:05 PM IST

x
Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश : मटौर से शिमला फोरलेन पर सफर महंगा हो गया है। भंगवार से कांगड़ा बाईपास तक के अब तक पूरे हुए फोरलेन का टोल टैक्स वीरवार से वाहन चालकों को अदा करना होगा। रानीताल के समीप घट्टा में बनाए गए टोल बैरियर से गुजरने वाले वाहन चालकों को वीरवार से टोल की अदायगी देनी होगी।
इसमें जहां स्थानीय लोगों के लिए पास फीस बनाने की सुविधा रहेगी। वहीं अलग-अलग वाहनों के लिए टोल रेट निर्धारित कर दिए गए हैं। हालांकि अभी भंगवार से कछियारी तक का पूरा फोरलेन रियुंड खड्ड पर बनने वाले पुल की वजह से अधूरा है। बावजूद फोरलेन प्रोजेक्ट के अब तक पूरे हो चुके भंगवार से कांगड़ा बाईपास तक के निर्माण कार्य की टोल अदायगी शुरू हो जाएगी। टोल प्लाजा से गुजरने के लिए वाहनों के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं।
यह तय दरें एक तरफा यात्रा, दोतरफा यात्रा (उसी दिन), मासिक पास (50 बार टोल पार करने पर), जिले में पंजीकृत कॉमर्शियल वाहनों के लिए निर्धारित की गई हैं। टोल प्लाजा से गुजरने वाले कार, जीप, वैन और हल्के वाहनों के लिए एकतरफा सफर के लिए 25 रुपये, उसी दिन वापसी के लिए 35 रुपये, 50 बार गुजरने के लिए मासिक पास के लिए 790 रुपये, जिले में पंजीकृत कॉमर्शियल वाहनों के लिए दस रुपये निर्धारित किए हैं। हल्के कॉमर्शियल वाहनों, हल्के गुड्स वाहनों और मिनी बस के लिए 40, 55, 1275 और 20 रुपये तय किए हैं।
वहीं बस और ट्रक टू एक्सेल के लिए 80, 120, 2675 और 40, जबकि थ्री एक्सेस कॉमर्शियल वाहनों के लिए 90, 130, 2920, 45, हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी व चार से छह एक्सल के भारी वाहनों के लिए 125, 190, 4195 व 65 और ओवरसाइज वाहनों के लिए 155, 230, 5110 और 75 रुपये तय किए गए हैं।
Tagsफोरलेनटोलटैक्सहिमाचलट्रैवलखर्चाFour lanetolltaxHimachaltravelexpenseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





