छत्तीसगढ़

रायपुर : रिसेप्शन के दौरान पथराव, गाड़ियों में लगा दी गई आग

Nilmani Pal
12 Jun 2025 1:36 PM IST
रायपुर : रिसेप्शन के दौरान पथराव, गाड़ियों में लगा दी गई आग
x

रायपुर। धरसीवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर गांव में बीती रात विवाह के रिसेप्शन समारोह के दौरान असामाजिक तत्वों ने हमला किया। घटना रात क़रीब 11 बजे हुई, जब श्री रूपेंद्र के निवास पर विवाह उपरांत स्वागत समारोह (रिसेप्शन) चल रहा था। समारोह में लगभग 80 से 100 मेहमान उपस्थित थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ स्थानीय असामाजिक लोग पहले महिलाओं से गाली-गलौज करने लगे। जब पुरुषों ने इसका विरोध किया, तो मामला अचानक हिंसक रूप ले गया।

हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट की,कई वाहनों को तोड़ा-फोड़ा, कुछ गाड़ियों में आग लगा दी। और वर वधू को मिले तोहफे और दहेज के सामानों को भी नुकसान पहुँचाया। घटना लगभग 1 से 2 घंटे तक चली। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि पुलिस मौके पर क़रीब 2:30 बजे पहुंची। पुलिस को देख हमलावर भाग निकै। कुछ का कहना है कि पुलिस आने के बाद भी मारपीट करते रहे।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी पथराव और धमकी जारी रही, जिससे बच्चे, महिलाएँ और बुजुर्ग गहरे डर और सदमे में हैं। परिवार का कहना है कि यह हमला धार्मिक द्वेष और पूर्वनियोजित मानसिकता से प्रेरित था। पीड़ित परिवार मसीही समाज का बताया जा रहा है। उन पर चंगाई सभा का आयोजन करने का आरोप लगाते हुए पूरा हंगामा मचाया गया।पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी से एफआईआर दर्ज करने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Next Story