हिमाचल प्रदेश

आज हिमाचल में योग कर निरोग रहने का संदेश देंगे लोग

Renuka Sahu
21 Jun 2022 2:07 AM GMT
Today people will give message of staying healthy by doing yoga in Himachal
x

फाइल फोटो 

देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आज योग दिवस मनाया जा रहा है। लाखों लोग इस मौके पर योग करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आज योग दिवस मनाया जा रहा है। लाखों लोग इस मौके पर योग करेंगे। विश्व योग दिवस पर सरकारी स्तर पर और भाजपा ने भी कई कार्यक्रम रखवाए हैं। विश्व योग दिवस पर यह कार्यक्रम सभी संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और मंडी के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर करवाया जा रहा है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में इस कार्यक्रम में केंद्र से शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा हिमाचल के वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री राकेश पठानिया कांगड़ा फोर्ट मंडल के कार्यक्रम स्थल में शामिल होंगे।

शिमला संसदीय क्षेत्र में शिमला संसदीय क्षेत्र के हिमरश्मि परिसर विकासनगर में कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, रिज मैदान के योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पांवटा साहिब योग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी और आईटीआई सोलन के कार्यक्रम में राजीव सैजल सम्मिलित होंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के टिहरा सुजानपुर कटोच पैलेस में होने वाले योग कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के मंत्री राजेंद्र गर्ग आएंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र की पाराशर झील के निकट होने वाले योग कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और हिमाचल के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह सिंह सम्मलित होंगे।
अटल टनल रोहतांग पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम होगा। मंगलवार को सैकड़ों लोग 10,000 फीट की ऊंचाई पर एक साथ योग करेंगे। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हो रहे इस कार्यक्रम में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान और सीमा सड़क संगठन के जवान भी शामिल होंगे। अटल टनल योग कार्यक्रम में केंद्रीय गृह, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा शामिल होंगे। सोलन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले योग कार्यक्रम में भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा मौजूद रहेंगे।
Next Story