हिमाचल प्रदेश

लीडरशिप डेवेलपमेंट मिशन पर कार्यकर्ताओं को टिप्स

Shantanu Roy
25 Feb 2024 12:22 PM GMT
लीडरशिप डेवेलपमेंट मिशन पर कार्यकर्ताओं को टिप्स
x
नाहन। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन नाहन में लीडरशिप डेवेलपमेंट मिशन की बैठक का आयोजन शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद परमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें जिला सिरमौर के सभी ब्लॉकों के अग्रणी संगठनों के अध्यक्ष एवं महासचिवों ने भाग लिया। इस दौरान दिग्विजय मल्होत्रा समंवयक लीडरशिप डेवलेपमेंट मिशन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी, विधायक नाहन अजय सोलंकी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में दिग्विजय मल्होत्रा ने आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 हेतु सभी सदस्यों का मार्गदर्शन किया।
वहीं संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान समंवयक द्वारा कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी ली गई। इस मौके पर उपमा धीमान, बलकीश, आराधना, रक्षा ठाकुर, तपेंद्र जैलदार, ज्ञान चंद चौधरी, बाबू राम, कपिल गर्ग,नरेंद्र तोमर, मोहित कुमार, जगत राम भारद्वाज, मित्र सिंह तोमर, किशन अली, नरेंद्र शर्मा, रत्न कश्यप, अशोक सैणी, दलीप सिंह चौहान, चारु ठाकुर, लोकेंद्र ठाकुर, रघुवीर सिंह, सोम प्रकाश, कंवर रणधीर, मनी राम पुंडीर, शकील अहमद समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Next Story