हिमाचल प्रदेश

शिमला में 23 साल बाद सबसे गर्म रही गुरुवार की रात, आज से आठ जिलों में बारिश की संभावना

Sarita
30 April 2022 7:04 AM IST
Thursday night was the hottest in Shimla after 23 years, there is a possibility of rain in eight districts from today
x

फाइल फोटो 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 23 साल बाद गुरुवार की रात सबसे गर्म रही। श

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 23 साल बाद गुरुवार की रात सबसे गर्म रही। शहर का न्यूनतम पारा 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पूर्व 1999 में अप्रैल के दौरान शिमला का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शुक्रवार को ऊना में इस सीजन का अधिक तापमान रहा। ऊना में अधिकतम पारा 43 डिग्री पहुंच गया है। वर्ष 2017 में भी अप्रैल के दौरान ऊना का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा था। पांच वर्ष बाद दोबारा ऊना के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में शनिवार से तीन मई तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में दो मई तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। तीन मई को यहां बारिश के आसार हैं। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति में तीन मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से बिलासपुर, नाहन, कांगड़ा, ऊना और शिमला में गर्मी ने बेहाल कर दिया है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों में मौसम साफ बना रहने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 43.0 20.8
बिलासपुर 38.0 24.0
कांगड़ा 38.1 20.6
हमीरपुर 37.0 17.1
नाहन 36.7 23.3
चंबा 32.5 16.0
सोलन 35.0 17.0
धर्मशाला 35.5 21.4
शिमला 27.6 19.9
कल्पा 22.5 6.8
केलांग 14.4 4.6
Next Story