हिमाचल प्रदेश

कड़ाकी में फंसने से तीन वर्षीय तेंदुआ घायल, FIR दर्ज

Gulabi Jagat
6 Feb 2023 10:28 PM IST
कड़ाकी में फंसने से तीन वर्षीय तेंदुआ घायल, FIR दर्ज
x
ऊना, 6 फरवरी : जिला मुख्यालय के साथ लगते बनगढ़ के जंगल में एक घायल तेंदुए को वन तथा पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू किया। 3 वर्षीय तेंदुआ कड़ाकी में फंसने के चलते घायल हुआ था। घायल अवस्था में तेंदुए को बरनोह स्थित अस्पताल में उपचार दिया गया।
घायल तेंदुए को रेस्क्यू करती विभाग की टीम
पुलिस ने भी मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को आईआरबी बनगढ़ बटालियन के समीप पुलिस को एक तेंदुए के कड़ाकीमें फंसे होने की सूचना मिली।
सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रेंकुलाइजर गन के जरिए बेहोश किया गया। घायल अवस्था में तेंदुए को पशुपालन विभाग के बरनोह स्थित अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों की टीम में शामिल डा. राकेश भट्टी व अन्य ने एनिथिसिया देने के बाद तेंदुए की पर्याप्त जांच की। डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने रेंज ऑफिसर राजेश ठाकुर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story