हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के शिल्हा गांव में तीन मंजिला मकान जलकर हुआ राख, चार मवेशी जिंदा जले

Sarita
9 March 2022 11:07 AM IST
कुल्लू के शिल्हा गांव में तीन मंजिला मकान जलकर हुआ राख, चार मवेशी जिंदा जले
x

फाइल फोटो 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मणिकर्ण के शिल्हा गांव में एक तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मणिकर्ण के शिल्हा गांव में एक तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग की घटना देररात हुई। आधी रात को भड़की आग में दो भेड़ें और दो बछड़े जिंदा जल गए। एक गाय बुरी तरह झुलस गई है। अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।

उधर, आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग भी कुल्लू से गई थी लेकिन 50 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद मकान जलकर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story