हिमाचल प्रदेश

मातृ एवं शिशु अस्पताल मंडी में कागजों में तीन डाक्टर तैनात

Shantanu Roy
11 Oct 2023 12:24 PM GMT
मातृ एवं शिशु अस्पताल मंडी में कागजों में तीन डाक्टर तैनात
x
मंडी। मातृ एवम शिशु अस्पताल मंडी में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर तीन स्त्री रोग विशेषज्ञों की नियुक्तियां हुई है। परंतु यह नियुक्तियां सिर्फ कागज़ों पर ही हंै। अस्पताल में एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है, जिसके कारण अस्पताल में आ रहे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दो डाक्टर छुट्टी पर हैं। ओपीडी में डाक्टर तनु अपनी सेवाएं दे रही है। परंतु डाक्टर के बार बार अवकाश पर जाने से ज्यादा समस्याएं पेश आ रही हैं। मातृ एवम शिशु अस्पताल में शुक्रवार से स्त्री रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर चली गई थी जो मंगलवार को अस्पताल पंहुची। विशेषज्ञ के छुट्टी पर जाने से अस्पताल में अपना इलाज करवाने आई महिलाओं को निराशा ही हाथ लग रही है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ पहले भी कई मर्तबा छुट्टी पर थी, जिस कारण महिलाओं को निरंतर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज़ विशेषज्ञ के छुट्टी से वापस आने की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचते है परंतु डॉक्टर के छुट्टी पर जाने से मरीजों के हाथ निराशा ही लगती है। विशेषज्ञ के छुट्टी पर जाने सेे महिलाओं ने नेरचौक मेडिकल कालेज का रूख करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं और मरीजों का कहना है कि बार बार स्त्री रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर चले जाने से उन्हें दिक्क्तें पेश आ रही हंै। यदि वे नेरचौक अपना इलाज करवाने जाती है तो इससे उन पर अतिरिक्त खर्च पड़ रहा है।
मातृ एवम शिशु अस्पताल मंडी में स्त्री रोग विशेषज्ञ ना होने के चलते प्रबंधन द्वारा दुसरे डाक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती है। परंतु विशेषज्ञ न होने के चलते गंभीर रूप से अस्वस्थ और गर्भवती महिलाओं को नेरचौक मेडिकल कालेज रैफर किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि मंडी से नेरचौक जाने के लिए उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नेरचौक जाने से उनपर अतिरिक्त खर्च भी पड़ता है। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के तीन पद है, परंतु अन्य दो डॉक्टर भी छुट्टी पर है,जिनमें से एक डॉक्टर मातृत्व अवकाश पर गई है। रोग विशेषज्ञ के ना होनें के चतते यह समस्या उत्पन्न हो रही है। छुट्टी पर गए स्त्री रोग विशेषज्ञ की जगह प्रबंधन ने दूसरे डॉक्टरों की जगह दुसरे डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती है ताकि मरीजों क ो परेशानियों का सामना ना करना पड़े। अवकाश पर डॉक्टर तनु नौ अक्तूबर से अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं।
Next Story