हिमाचल प्रदेश

युवा देश का भविष्य नहीं, वर्तमान हैं

Shantanu Roy
17 Oct 2025 5:56 PM IST
युवा देश का भविष्य नहीं, वर्तमान हैं
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधिक अध्ययन संस्थान में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशन्स और युवा संसद के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम विकसित भारत 2047 के अंतर्गत भारतीय युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि यह आयोजन न केवल युवाओं की बौद्धिक ऊर्जा को दिशा देता है, बल्कि विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में भी एक सशक्त कदम है।
उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान हैं। उन्होंने कहा कि आज की ‘जेन्ज़ी’ पीढ़ी केवल आधुनिकता का प्रतीक नहीं, बल्कि संस्कृति की संवाहक भी है। उदाहरण देते हुए कहा कि कुल्लू दशहरा में यही ‘जेन्ज़ी’ भगवान रघुनाथ जी का रथ खींचकर अपनी संस्कृति को पोषित करते है। यही फर्क इस देश को विश्व गुरू बनाने में सहायक है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
Next Story