हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री ने जिला कांगड़ा के चम्बी मैदान में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पर खूब बोला हमला, कही ये बातें

Gulabi Jagat
27 May 2022 12:06 PM GMT
केंद्रीय मंत्री ने जिला कांगड़ा के चम्बी मैदान में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पर खूब बोला हमला, कही ये बातें
x
स्मृति ईरानी नेसम्मेलन के दौरान कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला बोला
कांगड़ा: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को जिला कांगड़ा के चम्बी मैदान में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब विपदा की घड़ी आई तो कांग्रेस ने जनता को गुमराह करने का काम किया. स्मृति ईरानी ने (BJP Tridev Sammelan in Kangra) कहा कि देवभूमि हिमाचल में कांग्रेस ने कोई विकास कार्य नहीं किया. एम्स के साथ-साथ आईआईएम जैसी तमाम सुविधाएं जो कांग्रेस चाहती तो यहां की जनता को बहुत पहले मिल जाती लेकिन यह सब दिया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने. इसके अलावा अटल टनल का तोफहा भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही हिमाचल को दिया है.
भाजपा ने तोड़े कांग्रेस के हर रिवाज: कांग्रेस पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि हिमाचल में विकास कार्यों को न करवाने का रिवाज कांग्रेस का था, जिसे भाजपा ने तोड़ कर रख दिया है और प्रदेश में विकास कार्यों के साथ- साथ जनता की समस्या का समाधान केवल (BJP Tridev Sammelan in Kangra) भाजपा ने किया है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी एक और रिवाज तोड़ने जा रही है और वो है हिमाचल में भाजपा का मिशन रिपीट. स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश में कमल का ही फुल खिलेगा और नया इतिहास रचा जाएगा.
कांग्रेस ने किया हमेशा जनता को गुमराह: कांग्रेस पर निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस का एक खानदान ऐसा है जिसका यही पता नहीं होता कि वो दिल्ली में हैं या यूरोप और इटली में. लेकिन इतना जरूर पता है कि जब-जब विपदा की घड़ी आई तब-तब इन्होंने देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया. यहां तक वैक्सीन न लगाने के लिए लोगों को कहा गया. लेकिन अगर देश की जनता के साथ कोरोना काल की संकट की घड़ी में कोई खड़ा रहा तो वो थी भाजपा की सरकार. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना की इस लड़ाई में जनता की खूब सेवा की.
हिमाचल की जनता दिलवाएगी भाजपा को जीत: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रदेश की जनता सब जानती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही लोगों की समस्याओं को अनसूना किया है. जनता को गुमराह करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी. लेकिन हिमाचल की जनता सब जानती है. उन्होंने दावा किया की इस बार हिमाचल में फिर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की ही सरकार बनेगी, क्योंकि प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा ने हमेशा ही जनहित का ध्यान रखते हुए काम किया है.
Next Story