हिमाचल प्रदेश

जिस पेड़ पर फल लगते हैं उसी को पत्थर मारे जाते हैं, विपक्ष के सियासी हमलों पर अनुराग ठाकुर का पलटवार,

Sarita
5 Oct 2022 6:33 AM IST
The tree which bears the fruit is pelted with stones, Anurag Thakurs counterattack on the political attacks of the opposition
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

जिस पेड़ पर फल होते हैं, अकसर पत्थर उस पर ही मारे जाते हैं। कांग्रेस नेताओं के हिमाचल में लगातार जुबानी हमलों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को पलटवार करते हुए यह बयान दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जिस पेड़ पर फल होते हैं, अकसर पत्थर उस पर ही मारे जाते हैं। कांग्रेस नेताओं के हिमाचल में लगातार जुबानी हमलों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को पलटवार करते हुए यह बयान दिया। कांग्रेस नेताओं के हिमाचल में उन पर लगातार जुबानी हमलों पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस पेड़ पर फल लगते हैं, उस पर ही पत्थर मारे जाते हैं। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के मु,यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री लगातार अनुराग ठाकुर को सार्वजनिक मंचों से घेर रहे हंै। कांग्रेस नेताओं के इन बयानों पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह विपक्ष के लोगों की हताशा है। प्रदेश की जनता जानती है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अथाह विकास किया है।

कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है और उनके पास आरोप लगाने का ही विकल्प है। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष के सवालों और बयानों पर भी पलटवार किया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नदारद रहने को लेकर भाजपा की गुटबाजी करार दिया जा रहा था। अनुराग ठाकुर ने कहा कि निजी कार्य और पारिवारिक कार्य के चलते बैठक में शामिल नहीं हो पाए। इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के भाजपा में शामिल होने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली को देखकर कर बड़े-बड़े नेता पार्टी में शामिल हो रहे है।
Next Story